Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 21 Feb 2023

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन (Innocent Hearts College Of Education), जालंधर की एनएसएस (NSS) इकाई ने आने वाली पीढ़ियों को पंजाबी भाषा व संस्कृति की समृद्धि और सुंदरता को बढ़ावा देने, संरक्षित करने और प्रसारित करने के उद्देश्य से ‘मातृभाषा दिवस’ मनाया।

विद्यार्थी-अध्यापकों ने अपनी मातृभाषा के प्रति अपने प्यार व सम्मान को बढ़ावा देने वाले नारे लगाए और पंजाबी भाषा की महिमा का बाख़ान करने के लिए रचनात्मक फ़्लैश कार्ड व पोस्टर प्रदर्शित किए। नारा-लेखन में पंजाबी भाषा के महत्व और वर्तमान समय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थी-अध्यापकों ने अपनी मातृभाषा को उसके शुद्ध रूप में सुरक्षित रखने, संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने तथा अपनी मातृभाषा को संस्कृति से जोड़कर रखने की शपथ ली।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में वाणी मखीजा और साक्षी ठाकुर ने प्रथम पुरस्कार और आरती देवी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि ऋषभ और नीतिका ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सारिका गौतम व नंदिनी लूथरा ने नारा-लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।

प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों की उनके कलात्मक प्रदर्शन के लिए सराहना की। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *