Bhagwant Mann Vs Governor: राज्यपाल ने आप सरकार के बजट सत्र को मंजूरी देने से किया इनकार, बोले …

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 23 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bhagwant Mann Vs Governor: सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) और पंजाब के राज्यपाल के बीच का घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब खबर आई है कि पंजाब के राज्यपाल ने ‘आप’ सरकार के पहले बजट सत्र को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

Bhagwant Mann Vs Governor: राज्यपाल ने आप सरकार के बजट सत्र को मंजूरी देने से किया इनकार, बोले ...

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बीच चल रही खींचतान के बाद राज्यपाल ने कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने के बाद ही मंजूरी लेने की बात कही है। बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कड़ी भाषा में जवाब दिया है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

उन्होंने कहा कि मेरे पोस्ट पर उठे सवालों पर कानूनी सलाह लेने के बाद ही वह बजट सत्र की अपील पर विचार करेंगे। पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपके 13 और 14 फरवरी के ट्वीट पर कानूनी राय लेनी होगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

इसके बाद ही तीन मार्च को होने वाले बजट सत्र के लिए मुख्यमंत्री के आग्रह पर कोई फैसला लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपका ट्वीट असंवैधानिक और गलत है। राज्यपाल ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री के ट्वीट को अटैच किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *