Punjab News: छात्रों को परीक्षा में शामिल होने से रोकने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Harjot Singh Bains
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 24 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: छात्रों को बोर्ड परीक्षा (Board Exams) में शामिल होने से रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने संबंधित शिक्षकों या स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

Punjab News: छात्रों को परीक्षा में शामिल होने से रोकने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा फरवरी, मार्च-2023 में कराई जाने वाली पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की फीस में गड़बड़ी या किसी अन्य कारण से फेल होने का नोटिस लिया है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

बैंस ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरपर्सन को पत्र लिखकर पीड़ित छात्रों के कीमती समय को बचाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ परीक्षार्थियों ने उनके संज्ञान में लाया कि उन्होंने अपने-अपने स्कूलों में फीस जमा करा दी थी लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बोर्ड के खातों में फीस जमा नहीं की या कम जमा करायी। लेकिन उन्हें परीक्षा में बैठने से रोका जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

बैंस ने कहा कि यह बहुत बड़ी गलती है और छात्रों को सजा देना सही नहीं है। उन्होंने बोर्ड के अध्यक्ष से कहा कि वे किसी भी छात्र को पेपर देने से न रोकें बल्कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार स्कूल संचालकों या शिक्षकों के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराएं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *