Investor Summit 2023: होशियारपुर में खुलेगा नेचुरोपैथी सेंटर, मान सरकार ने इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन की घोषणा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 24 Feb 2023

डेली संवाद, मोहाली। Investor Summit 2023: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस मोहाली में चल रहे 5वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट (Punjab Investors Summit) का दूसरा और अंतिम सत्र शुरू हो गया है। सरकार ने दूसरे दिन स्वास्थ्य क्षेत्र के निवेशकों के सुझाव सुने। निवेशकों ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में विभिन्न करों से राहत मांगी है।

Investor Summit 2023: होशियारपुर में खुलेगा नेचुरोपैथी सेंटर, मान सरकार ने इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन की घोषणा

निवेशक सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बलबीर ने होशियारपुर में बड़ा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र खोलने की घोषणा की। दूसरा सत्र कृषि क्षेत्र में चर्चा के सिलसिले में शुरू हो गया है। दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में खेल विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

उन्होंने कहा कि जालंधर को खेलों के हब के रूप में जाना जाता है और देश में खेल के सामान के निर्माण में जिले की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सरकार यहां आधुनिक खेल विश्वविद्यालय खोलेगी, ताकि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकें।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जो उद्योगपति पंजाब में निवेश करना चाहते हैं वे सीधे जमीन पर जाएं और उद्योग लगाएं। सरकार एमओयू, एनओसी और सीएलयू जैसी औपचारिकताओं में उद्योगपतियों को शामिल नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेशकों को निवेश की सुविधा देने के लिए सरकार जल्द ही चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) और एनओसी जारी करेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *