Jalandhar News: जालंधर में जिस अस्पताल को पहले सील किया, अफसर ने फिर खुलवा दी सील, बगैर कंपलीशन सर्टिफिकेट के खुल गया अस्पताल, CM से शिकायत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 467 शब्द|📅 26 Feb 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने जिन इमारतों को अवैध बताते हुए सील करवाया था, उसे अब एफिडेविट लेकर खोला जा रहा है। एसा ही एक मामला बस्ती बावा खेल की एक अस्पताल का सामने आया है। जिसे कुछ महीने पहले सील किया गया था, लेकिन अब उसमें अस्पताल खुल गया है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी रिहायशी इलाके में अस्पताल भवन बनाकर अपनी जेब भर रहे हैं। इससे सरकार के राजस्व को नुकसान हो रहा है। साथ ही अवैध व्यावसायिक भवन बनाकर जनता के लिए परेशानी खड़ी की जा रही है। इस तरह की एक शिकायत लोकपाल, मुख्यमंत्री, निगम कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर और एमटीपी से की गई है।

शिकायत के मुताबिक बस्ती बावा खेल, जालंधर में एक अस्पताल खोला गया है। जिस बिल्डिंग में यह अस्पताल खोला गया है उसे कुछ महीने पहले नगर निगम के अफसरों ने अवैध बताते हुए सील कर दिया था, लेकिन 19 फरवरी 2023 को इसी बिल्डिंग में अस्पताल खुल गया। जिससे कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात 

नगर निगम जालंधर द्वारा सील की गई इस बिल्डिंग में अस्पताल खोलना आश्चर्यजनक है। लोकपाल से शिकायत करते हुए शिकायतकर्ता ने मांग की है कि जालंधर नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलिश, ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत और एमटीपी नीरज भट्टी के काम की जांच की जाए, ताकि शहर में अराजकता पैदा न हो।

उधर, एमटीपी नीरज भट्टी ने कहा है कि अस्पताल मालिक ने निगम दफ्तर में अप्लीकेशन देकर सील बिल्डिंग में पड़े कुछ जरूरी सामान निकालने की मांग की थी, जिसपर कुछ दिन के लिए सील खोली गई थी, उसका समय खत्म हो गया है। इसे दोबारा सील किया जाएगा।

एटीपी सुखप्रीत कौर सिद्धू ने कहा है कि इसकी फाइल मंगवाकर जांच करेंगी, अगर जरूरत पड़ी तो अस्पताल को दोबारा सील कर दिया जाएगा। आप को बता दें कि इस अस्पताल की कई शिकायतें पहले भी हो चुकी है। इसी शिकायत के आधार पर एटीपी रहे वजीर राज ने इमारत को सील किया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *