Ajnala Clash: अश्वनी शर्मा ने अजनाला में हुई घटना में घायल एसपी जुगराज सिंह का पूछा कुशल-क्षेम

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 589 शब्द|📅 26 Feb 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Ajnala Clash: अजनाला में खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखी अमृतपाल सिंह द्वारा अपने साथी तूफान को अजनाला पुलिस थाने से छुड़वाने के लिए अपने हथियारबंद साथियों सहित किए गए हमले में पुलिस वालों के साथ की गई मारपीट में बुरी तरह घायल हुए एसपी जुगराज सिंह का कुशल-क्षेम पूछने के लिए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से जुगराज सिंह के घर गुरुनगरी पहुँचे।

शर्मा ने एसपी जुगराज सिंह से मिलकर सारे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है और इसमें भगवंत मान सरकार के शासन की नाकामी साफ़ नजर आती है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू, राजिंदर मोहन सिंह छीना, जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, जिला महासचिव मनीष शर्मा, संजीव कुमार व सलिल कपूर भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि जो लोग खालिस्तान समर्थक हैं वो पंजाब के वारिस नहीं हो सकते। क्योंकि गुरुओं तथा लाखों बलिदानियों की धरती पंजाब कभी भी देश-विरोधियों को नहीं अपनाती। शर्मा ने भगवंत मान सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी को ढाल बना कर अपने हजारों हथियारबंद साथियों सहित पुलिस थाने पर धावा बोला और पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की व थाने पर कब्ज़ा कर तोड़फोड़ की।

जबकि पुलिस द्वारा इस स्थिति को बहुत सूझबूझ से संभाला गया और अपनी जान की प्रवाह किए बगैर अमृतपाल सिंह के साथियों का तशदद झेला और अपना खून बहते हुए देखा। अगर पुलिस अमृतपाल सिंह के साथियों को रोकने के लिए उस वक्त कोई एक्शन लेती तो उसके नतीजे बहुत भयानक हो सकते थे।

अपराधियों को पुलिस से आज़ाद करवाने के लिए एक नया रास्ता दिखा दिया

अश्वनी शर्मा ने कहा कि अमृतपाल सिंह द्वारा अपने ऊपर दर्ज मामले तथा अपने साथी लवप्रीत तूफ़ान को छुड़ाने के लिए साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी को ढाल बना कर उसकी आड़ में अपने मंसूबे को अंजाम देकर अपराधियों को पुलिस से आज़ाद करवाने के लिए एक नया रास्ता दिखा दिया गया है। जिस पर सिख संगठन तथा धार्मिक जत्थेबंदियों चुप्पी धरण किए हुए हैं।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

अश्वनी शर्मा ने कहा कि साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की बेअदबी के मामले में इन्साफ की गुहार लगा रहे तथा धरने पर बैठे सिख संगठनों, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा श्री अकाल तख्त साहिब जी के जत्थेदार को अमृतपाल सिंह द्वारा साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की बेअदबी नज़र क्यूँ नहीं आती?अश्वनी शर्मा ने शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष तथा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से अमृतपाल सिंह के विरुद्ध साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की बेअदबी को लेकर कार्यवाही किए जाने की मांग की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *