Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया ही नहीं, AAP के यह नेता भी रह चुके है जेल में …

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 591 शब्द|📅 27 Feb 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Manish Sisodia: कल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को आबकारी नीति (Excise Policy) लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई (CBI) ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। आज सीबीआई दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया ही नहीं, AAP के यह नेता भी रह चुके है जेल में ...

यह भी जानकरी मिली है कि पूछताछ के दौरान मनीष सीबीआई के सवालों के जवाब सही से नहीं दे पाएं थे। सीबीआई की प्राथमिकी में आरोपी नंबर एक सिसोदिया से इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी यह पहली बार नहीं है कि आप आदमी पार्टी के किसी मंत्री या विधायक को गिरफ्तार किया गया हो।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात 

‘आप’ के 2015 में सत्ता में आने के बाद से दिल्ली में 6 से अधिक नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। आपको बता दे कि दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) फ़िलहाल जेल में है। वहीं दूसरी तरफ एक मामले में गिरफ्तार किए गए विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) अभी जमानत पर जेल से बाहर है।

सिसोदिया से पहले ‘आप’ के मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने पिछले साल मई में कथित हवाला लेन-देन से जुड़े धन शोधन के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अवैध भर्तियों और वित्तीय गबन से जुड़े एक मामले में सितंबर 2022 में आप विधायक अमानतुल्लाह खान को गिररफ्तार किया गया था जोकि अभी जमानत पर बाहर है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

आप महिला कार्यकर्ता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नरेला विधायक शरद चौहान (Sharad Chauhan) को जुलाई 2016 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन इनको कोर्ट की तरफ से तुरंत जमानत मिल गई थी। दिल्ली में 2015 में ‘आप’ की सरकार आने के बाद जितेंद्र तोमर (Jitender Singh Tomar) को दिल्ली का कानून मंत्री बनाया गया था, लेकिन जून 2015 में ही उन्हें फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

दिल्ली के मटियाला से विधायक गुलाब सिंह (Gulab Singh) को भी अक्टूबर 2016 में गुजरात के सूरत से जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उन्हें भी कोर्ट ने तुरंत जामनत दे दी थी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे संदीप कुमार (Sandeep Kumar) को बलात्कार और अन्य आरोपों के सिलसिले में सितंबर 2016 में गिरफ्तार किया गया था।

एक महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी और बाद में कुमार ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) को 2016 में दर्ज मामले में एम्स (AIMS) के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में जनवरी 2021 में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। वह भी अभी जमानत पर जेल से बाहर हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *