Punjab News: गोइंदवाल जेल में हुई गैंगवार की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, दी बड़ी धमकी

Daily Samvad
3 Min Read
Gangster Goldy Brar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 431 शब्द|📅 27 Feb 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: जेल में हुई झड़प के बाद जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग आमने-सामने आ गए हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने गोइंदवाल साहिब सेंट्रल जेल में जग्गू भगवानपुरिया के दो साथियों की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात 

अब इस मामले में जग्गू भगवानपुरिया का एक सोशल मीडिया पोस्ट भी आया है। जग्गू भगवानपुरिया गिरोह ने जल्द ही हर्जाना भरने की धमकी दी है। गिरोह ने कहा है कि जिसने भी मनदीप को मारा है, चाहे वह अपना हो या पराया, वे किसी से नहीं डरते, हत्या का बदला हत्या से लिया जाएगा। हम सबको इसी रास्ते पर भेजेंगे।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर लिखा कि जेल में मारे गए दूसरे गैंग के सदस्यों ने जग्गू भगवानपुरिया के कहने पर 2 दिन पहले हमारे भाई मनप्रीत भाऊ ढेपई से मारपीट की थी। आज हमारे भाइयों ने एक तरफ होकर उन्हें मार दिया। इस जग्गू ने हमारे भाई रूपा और मन्नू का ट्रैप लगवाकर एनकाऊंटर करवाया था।

जग्गू हमारे ग्रुप की अंदर की बातें लीक कर देता था.. जग्गू डबल क्रॉस कर पूरे ग्रुप के बारे में पुलिस को बता रहा…जो भी जग्गू का समर्थन करेगा, उसके साथ भी ऐसा ही होगा। इन्होंने पहले की थी तो जवाब मिल गया.. हम किसी भी गलत इंसान को अपने ग्रुप में नहीं रखेंगे तांकि जो गलती करेगा, उसे भुगतना पड़ेगा।

Punjab News: गोइंदवाल जेल में हुई गैंगवार की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, दी बड़ी धमकी

उसने कहा कि भाईचारे में धोखा बिल्कुल माफी के लायक नहीं है और जग्गू के जो लोग चिट्टा बेचते है वे भी अपनी तैयारी रखे, अब सबकी बारी आएगी। अब तक तो चुप रहे है कि चलो कोई बात नहीं पर हमरे ग्रुप ने ना नशा बेचना और ना ही किसी को बेचने देना.. जो भी किसी का चिट्टा बेचेगा, हम उसको मरवाएंगे। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतह.. जय बजरंग बली।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *