डेली संवाद, जालंधर। DIPS: 21 वीं सदी में रोजगार के क्षेत्र बढ़ते हुए कंपीटिशन को ध्यान में रखते हुए डिप्स (DIPS) कॉलेज ऑफ एजुकेशन रड़ा मोड़ में अंडर यूथ क्लब के तहत 21 वीं सदी के स्किल्स में रचनात्मकता विषय पर सेमिनार करवाया गया।
सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर सुखबीर कौर शामिल हुई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए 4 सी यानि की महत्वपूर्ण सोच, सृजनात्मकता और नवीनता, संचार, सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल एक अच्छे कॉलेज से डिग्री हासिल करना ही काफी नहीं है आपको खुद को हर तरह के कंपीटिशन के लिए भी तैयार करना होगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
सभी छात्रा डिग्री हासिल करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में जाने में वाले जहां पर वह देश के अन्य युवाओं को तैयार करेगें। ऐसे में आप सब पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि पहले आप खुद को उन योद्धा की तरह तैयार करें जो भविष्य के लिए योद्धा तैयार करेगें। जिस तरह से आज मार्किट में हर प्रोडेक्ट की कंपनी मौजूद है जो बहुत ही क्रिएटिव तरीके से अपने प्रोडक्ट बेचती है उसी तरह शिक्षा भी बहुत क्रिएटिव हो चुकी है।
आज विद्यार्थी केवल एक क्लासरूम तक सीमित नहीं है वह घर पर बैठ कर दुनिया भर की जानकारी हासिल कर सकता है। इसलिए आपको भी अपनी कम्यूनिकेशन को बेहतर बनाएं और रचनात्मक तरीके से सोचें ताकि आप भी पुराने शिक्षण तरीके से दायरे से बाहर आकर कुछ इनोवेटिव सोच सकें और दूसरों के सहयोग से उसे असल में अपना पाएं।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
इन चार स्किल्स को बेहतर बनाने से आपके करियर में उन्नति करने के मौके काफी अच्छे उत्पन्न होते है। यह सेमिनार के तहत प्रोफेसर दिव्या ने मुख्य स्पीकर सुखबीर कौर और सभी विद्यार्थियो का धन्यावाद किया। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को इन बातों को ध्यान में रखते हुए अपने स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
दर्द-ए-दिल, मेजर सिंह। क्यों टूटी तिकड़ी? रिंकू-बंटी को BJP में आने का देंगे न्यौता








