Punjab News: हरचन्द सिंह बस्र्ट ने कैबिनेट मंत्रियों की हाजिऱी में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन का पद किया ग्रहण

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 445 शब्द|📅 27 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब मंडी बोर्ड ( Punjab Mandi Board) के नव-नियुक्त चेयरमैन स. हरचन्द सिंह बस्र्ट ने आज पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों एवं आम आदमी पार्टी के वॉलंटियरों की हाजिऱी में पंजाब मंडी बोर्ड में अपने पद का कार्यभार संभाला।

Punjab News: हरचन्द सिंह बस्र्ट ने कैबिनेट मंत्रियों की हाजिऱी में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन का पद किया ग्रहण

इस अवसर पर वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर, परिवहन एवं पशु पालन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर और राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने स. बस्र्ट को साझे तौर पर बधाई दी और आशा अभिव्यक्त की कि पंजाब मंडी बोर्ड, नए चेयरमैन के मार्गदर्शन अधीन नई ऊँचाईयाँ हासिल करेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

उन्होंने नव-नियुक्त चेयरमैन को शुभकामनाएँ देते हुए पंजाब सरकार द्वारा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। स. बस्र्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान समेत पार्टी की सीनियर लीडरशिप का नई जि़म्मेदारी देने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि वह लोक हित में राज्य और राज्य के लोगों की तरक्की और ख़ुशहाली के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर एम.एल.ए. जसविन्दर सिंह रमदास, अजीतपाल सिंह कोहली, मास्टर जगसीर सिंह, विजय सिंगला, गुरमीत सिंह खुड्डियाँ, वरिन्दर गोयल, चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदित्त सिंह सेखों, जमीलू रहमान, देविन्दरजीत सिंह लाडी धौस, कुलवंत सिंह, कुलजीत सिंह रंधावा, रजिन्दरपाल कौर छीना उपस्थित थे।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

इसके साथ ही नरेश कटारिया, अमरपाल सिंह, अमनदीप कौर, कुलवंत सिंह पंडोरी, प्रिंसिपल बुद्ध राम, लाभ सिंह उग्गोके, बलकार सिंह डी.सी.पी, फौजा सिंह सरारी, जगदीप सिंह काका बराड़, नीना मित्तल, मनजीत सिंह बिलासपुर, दलजीत सिंह गरेवाल भोला, स्वर्ण सिंह धुन, कुलवंत सिंह शतराना, डॉ. अजय गुप्ता, सरबजीत कौर माणूके के अलावा पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारी, आदरणीय सज्जन एवं नव-नियुक्त चेयरमैन के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *