Vedanta Share Price: अब वेदांता ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें, कंपनी के डॉलर बॉन्ड्स में भारी गिरावट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 28 Feb 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vedanta Share Price: एक ओर गौतम अडानी (Gautam Adani) के ऊपर से हिंडनबर्ग का साया हटने का नाम नहीं ले रहा है, तो वहीं शेयर बाजार (Share Market) में एक और कारोबारी के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। हम बात कर रहे हैं Vedanta Ltd की। अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के नेतृत्व वाली कंपनी के शेयर मंगलवार को करीब 9 फीसद तक टूट गया है।

Vedanta Share Price: अब वेदांता ग्रुप की बढ़ी मुश्किलें, कंपनी के डॉलर बॉन्ड्स में भारी गिरावट

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

लंदन बेस्ड भारतीय उद्योगपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। जहां बीते दिनों वेदांता ग्रुप को सरकार की ओर से झटका लगा। वहीं अब कंपनी के शेयर लगातार टूट रहे हैं। बीते एक महीने में यह स्टॉक करीब 20 फीसदी टूटा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

Vedanta share बीते 31 जनवरी 2023 को 332.40 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, वहीं 28 फरवरी मंगलवार को कारोबार खत्म होने पर दोपहर 3.30 बजे ये स्टॉक्स 6.70 फीसदी की गिरावट के साथ 268.10 रुपये के लेवल पर बंद हुए। शुरुआती कारोबार में सुबह 11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयर 9 फीसदी तक फिसलकर 262 रुपये के करीब पहुंच गए थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *