Ajnala Clash: अमृतपाल जैसे लोग पंजाब के वारिस नहीं बल्कि पंजाब के दुश्मन- गुरप्रीत सिंह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 445 शब्द|📅 28 Feb 2023

डेली संवाद अमृतसर। Ajnala Clash: अजनाला थाने मेंं अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के समर्थकों द्वारा मचाए गए उत्पात की चारो और निंदा हो रही है। जालंधर भाजपा देहाती के पूर्व प्रधान अमरजीत अमरी एवं राष्ट्रीय सिख संगत के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह ने उस घटना के समय श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पूरी मान मर्यादा रखकर स्थिति को संभालने में अहम भूमिका निभाने वाले एसएसपी अमृतसर देहाती सतिंदर सिंह से मुलाकात की।

अमरी ने एसएसपी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उस दिन अजनाला थाने के बाहर अमृतपाल के समर्थकों ने जो उत्पात मचाया अगर एसएसपी सतिंदर स्थिति को न संभालते तो हालात काफी खराब हो सकते थे। खुद उपद्रवियों की लाठियां खाकर पुलिस टीम ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शान में कोई कमी नहीं आने दी इसलिए एसएसपी सतिंदर की पूरी टीम शाबाशी की हकदार है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

अमरजीत अमरी ने कहा कि अमृतपाल जब से पंजाब आया है तब से पंजाब का माहौल खराब किया जा रहा है। बड़ी मुश्किल से पंजाब उन काले दिनों को भुलाकर विकास की राह पर चला है लेकिन अमृतपाल जैसे लोग पंजाब को फिर उन काले दिनों की ओर धकेलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने सदैव सांझी वालता का संदेश दिया और कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं होने दिया। ऐसे में केवल अमृतपाल खुद को कैसे पंजाब का वारिस कह सकता है क्योंकि पंजाब में हर जाति समुदाय के लोग रहते हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

राष्ट्रीय सिख संगत के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल जैसे लोग पंजाब के वारिस नहीं बल्कि पंजाब के दुश्मन हैं और इन जैसे लोगों पर नकेल कसी जानी बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को यह समझना चाहिए कि बड़ी मुश्किल से अब हमारे बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो रहे हैं और अब हम उस काले दौर में दोबारा नहीं जाना चाहते जिसमें अमृतपाल व उसके समर्थक भिजवाना चाहते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *