Punjab News: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने महाराष्ट्र में दो दिवसीय क्षेत्रीय वर्कशॉप में लिया हिस्सा

Daily Samvad
4 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 499 शब्द|📅 28 Feb 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने महाराष्ट्र के पुणे में सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय द्वारा सामाजिक न्याय सम्बन्धी आयोजित की गई दो दिवसीय वर्कशॉप में हिस्सा लिया। यह वर्कशॉप तारीख़ 28 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित की गई है।

इस दो दिवसीय वर्कशॉप में भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अलग-अलग मंत्री एवं अधिकारी शामिल हुए। वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग एक ऐसा विभाग है जो समाज के अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को समय-समय पर न्याय देता रहा है और उनके अधिकारों की लगातार पारदर्शिता के साथ रक्षा करता रहा है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियों को पंजाब सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता से लागू किया जा रहा है। जिससे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने में काफ़ी मदद मिली है। मंत्री ने कहा कि पंजाब में अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग का शैक्षिक, सामाजिक एवं अल्पसंख्यक वर्ग का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए विभिन्न योजनाएँ लागू की गई हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा पंजाब राज्य को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को बेहतर ढंग से लागू करने वाले देश के पहले पाँच राज्यों में स्थान दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के अंतर्गत राज्य में अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कम आमदनी वाले परिवार से सम्बन्धित दो लड़कियों के विवाह के लिए 51,000 रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के 17 जि़लों में डॉ. बी.आर अम्बेडकर भवन स्थापित किए गए हैं, जो अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य गरीब वर्ग के लोगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत एक छत के नीचे ज्यादातर सुविधाएँ मुहैया करवाई जाती हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डॉ. बी.आर अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर एंड कोर्सेज़ इंस्टीट्यूट, एसएएस नगर (मोहाली) में अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को आई.ए.एस, पी.सी.एस. और बैंक पी.ओ के प्रीलिमनरी एग्ज़ामीनेशन के लिए कोचिंग दी जाती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *