Punjab News: राज्य सरकार जन हितैषी फ़ैसलों से लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए समर्पित : लाल चंद कटारूचक्क

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 521 शब्द|📅 01 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पहले दिन से ही जन हितैषी फ़ैसलों से आम लोगों के जीवन को आसान बनाने के प्रति पूरी तरह समर्पित है। इसी कोशिश के अंतर्गत राज्य के ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की तरफ से आज सैक्टर-34 में पनसप अदारे के कामकाज की समीक्षा के लिए एक मीटिंग की गई।

मुख्यालय के जनरल मैनेजरों और अलग-अलग जिलों में तैनात ज़िला मैनेजरों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कटारूचक्क ने इस बात पर ज़ोर दिया कि विभाग की तरफ से लोगों को सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता यकीनी बनाते हुए इसमें तेज़ी लाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय का साथी बनते हुए विभागीय कामकाज में परंपरागत ढंग की जगह नवीनतम कार्य विधि अपनाई जाए।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय मुकाबलेबाज़ी का समय है इसलिए अपनी कारगुज़ारी को और निखारने के लिए विभाग को नवीन तकनीकें अपनाने पर ध्यान देना चाहिए। राज्य को आर्थिक पक्ष से बढ़ावा देने को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से रोज़गार, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि प्रमुख क्षेत्रों पर ख़ास ध्यान दिया जा रहा है।

Punjab News: राज्य सरकार जन हितैषी फ़ैसलों से लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए समर्पित : लाल चंद कटारूचक्क

इस मौके पर उन्होंने पनसप की इस बात पर सराहना की कि अदारे की तरफ से अपनी आय बढ़ाने के लिए अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, बरनाला, जालंधर और खरड़ (मोहाली) में एल. पी. जी. गैस एजेंसियाँ चलाने की पहलकदमी की गई है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि अदालतों में अदारे के लम्बित मामलों में कमी लाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

मंत्री ने अधिकारियों को अदारे में काम करते इंस्पेक्टरों की मीटिंग जल्द बुलाने की हिदायत करते हुए यह भी कहा कि गोदामों में पड़े अनाज की देखभाल करने की तरफ ख़ास ध्यान दिया जाये क्योंकि यह अनाज किसानों की तरफ से ख़ून-पसीना एक करके पैदा किया गया है।

इस मौके पर पनसप की एम. डी. अमृत कौर गिल की तरफ से कटारूचक्क का इस बात के लिए धन्यवाद किया गया कि पनसप की तरफ से आटा-दाल स्कीम के लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए यूनियन बैंक आफ इंडिया के 350 करोड़ रुपए के कर्ज़े का भुगतान करके सरकार की तरफ से अदारे को वित्तीय राहत दी गई। इस मौके पर पनसप के चेयरमैन बलबीर सिंह पन्नू भी मौजूद थे।

भारत का ‘मिनी थाइलैंड’ देखा है क्या? जानिये कहां है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *