Aam Aadmi Clinics: मोहल्ला क्लीनिक को बड़ा झटका, इस लैब से फ्री मेडिकल जांच बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Aam Aadmi Clinic
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 02 Mar 2023

डेली संवाद, पटियाला। Aam Aadmi Clinics: पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार (Aam Aadmi Party) को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी क्लीनिक में मुफ्त जांच की सेवाएं प्रभावित होने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णा डायग्नोस्टिक्स ने मोहल्ला क्लिनिक में मुफ्त जांच सेवाएं देने से इनकार कर दिया है।

Aam Aadmi Clinics: मोहल्ला क्लीनिक को बड़ा झटका, इस लैब से फ्री मेडिकल जांच बंद

इस संबंध में पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन ने निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र भी लिखा है। पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन ने डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज को लिखे पत्र में कहा है कि कृष्णा लेबोरेटरी 100 आम आदमी क्लीनिक और अन्य अस्पतालों में लैब टेस्ट किए जाते थे पर कृष्णा लेबोरेटरी ने 16 फरवरी को लिखे पात्र में कहा था कि वह 1 मार्च से टेस्ट बंद कर रहे है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर द्वारा डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज को लिखे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि ये टेस्ट सरकारी लैब या वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए कराए जाएंगे। बता दें कि सरकार के इस आदेश के साथ ही आम आदमी पार्टी ने सभी क्लीनिकों, सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपनी व्यवस्था खुद करने को कहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

उन्हें आदेश दिया गया है कि 2 मार्च यानी आज से एकत्र किए गए सभी सैंपल अपनी जिम्मेदारी पर नजदीकी सरकारी प्रयोगशाला में जमा कराएं। जबकि पहले आम आदमी पार्टी के क्लीनिक से सिर्फ कृष्णा लैबोरेटरी ही सैंपल लेकर टैब पर रिजल्ट भेजती थी।

भारत का ‘मिनी थाइलैंड’ देखा है क्या? जानिये कहां है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *