Punjab News: लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए 2 प्रोफेसर, सूटकेस में छिपाकर लाते धर्मशाला में पकड़े

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 477 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, धर्मशाला। Punjab News: हिमाचल प्रदेश में विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने पंजाब के 2 प्रोफेसरों को गिरफ्तार किया है। यह प्रोफेसर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी (Baba Farid University) और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के हैं। इन दोनों ने पालमपुर की साई यूनिवर्सिटी को इंस्पेक्शन में फेवर के बदले 3.50 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

विजिलेंस जांच के मुताबिक इन दोनों प्रोफेसरों को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने साई बाबा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन रिसर्च में इंस्पेक्शन के लिए नियुक्त किया था।

L- Puneet Kumar & R- Rakesh Chawla Arrested while taking Bribe
L- Puneet Kumar (Central University, Batinda) & R- Rakesh Chawla (Baba Farid University) Arrested while taking Bribe

जिसमें गलत लाभ पहुंचाने के लिए उन्होंने साई यूनिवर्सिटी से यह रिश्वत ली है। पकड़े गए आरोपियों में 2 प्रोफेसरों के अलावा उनका ड्राइवर भी शामिल है।

रुपए लेकर क्रेटा कार से जा रहे थे

धर्मशाला एंटी करप्शन ब्यूरो के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि पंजाब नंबर की क्रेटा कार में पीबी-04 -एजी-2160 में सवार होकर इंस्पेक्शन टीम जवालीजी, देहरा की ओर जा रहे हैं। अगर कार को अभी रोक कर चेक किया जाए तो काफी मात्रा में कैश बरामद हो सकता है। जिस पर तत्काल रक्कड़ पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया।

money
money

हिरासत में लिए तो 2 प्रोफेसर निकले

रक्कड़ पुलिस ने कार में सवार 3 लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फरीदकोट के एसोसिएट प्रोफेसर राकेश चावला, सेंट्रल यूनिवर्सिटी घुद्दा (बठिंडा) के प्रोफेसर पुनीत कुमार और कार ड्राइवर जसकरण सिंह शामिल थे।

सूटकेस के अंदर पॉलिथीन-तौलिए में छुपाई थी रकम

विजिलेंस टीम ने कार की तलाशी ली तो कार से राकेश चावला के चॉकलेट ब्राउन रंग का सूटकेस मिला। उसके अंदर रखे पॉलिथीन से 1.70 लाख रुपए बरामद हुए। इन नोटों की गड्डियों पर एक्सिस बैंक पालमपुर ब्रांच की स्लिप लगी हुई थी। उन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि यह सारा कैश पालमपुर शाखा से 9 अगस्त को ही विदड्रॉ किया गया था।

इसके बाद टीम ने प्रोफेसर पुनीत कुमार के मैरून रंग के सूटकेस की तलाशी ली तो तौलिए में लपेटकर रखे गए 1.80 लाख रुपए बरामद हुए। टीम ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो वह रुपयों को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

पुलिस ने कैश, लैपटॉप, मोबाइल और कार जब्त की

जिसके बाद पुलिस ने क्रेटा कार के ड्राइवर जसकरण सिंह, राकेश चावला निवासी न्यू फ्लैट्स जीएसएस कॉम्प्लेक्स कॉलोनी फरीदकोट, पंजाब और पुनीत कुमार निवासी केसी रोड कॉलोनी, जिला बरनाला पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।

उनसे कुल 3.50 लाख रुपए कैश, एक लैपटॉप, 2 मोबाइल और कार भी जब्त की गई। उनके खिलाफ विजिलेंस के धर्मशाला थाना में भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 13 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *