Illegal Mining In Punjab: पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 लोगों को दबोचा, 3 ट्रैक्टर-ट्राली व एक टिप्पर जब्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 05 Mar 2023

डेली संवाद, फिरोजपुर। Illegal Mining In Punjab: फिरोजपुर जिला पुलिस ने अवैध खनन (Illegal Mining) के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों के नाम बेअंत सिंह, परमजीत सिंह, मलकीत सिंह और जसवीर सिंह हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्राली व एक टिप्पर जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही थी, इस दौरान बेअंत को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सदर थाने में दर्ज एक अन्य मामले में अवैध खनन के आरोप में परमजीत सिंह और मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जसवीर सिंह को रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मल्लांवाला में गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जाने वाला एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन भी जब्त की है। एसएसपी ने बताया कि थाने में रविंदर सिंह, गुरवंत सिंह, मंगा और सुखवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा इन चारों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खांसी के सिरप वाले 55 से ज्यादा प्रोडक्ट हुए बैन

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *