Punjab News: मछली पालन विभाग द्वारा फ़ाईन आर्ट की छात्रा से तैयार करवाया पोस्टर जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 442 शब्द|📅 05 Mar 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में झींगा पालन को उत्साहित करने और किसानों को इस पेशे की जानकारी देने के उद्देश्य से मछली पालन विभाग द्वारा फ़ाईन आर्ट की छात्रा से तैयार करवाया पोस्टर मछली पालन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने जारी किया।

Punjab News: मछली पालन विभाग द्वारा फ़ाईन आर्ट की छात्रा से तैयार करवाया पोस्टर जारी

मछली पालन विभाग द्वारा पोस्टर बनवाने के लिए सरकारी फ़ाईन आर्ट कॉलेज, सैक्टर-10, चंडीगढ़ के विद्यार्थियों का विशेष मुकाबला करवाया गया जिसमें छात्रा प्रनीत कौर के पोस्टर का चयन किया गया। कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने इस छात्रा को 10,000 रुपए की इनामी राशि देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में झींगा पालन को उत्साहित करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी पाँच ज़िलों श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट और फ़ाज़िल्का की ज़मीनें सेम और खारेपन से ग्रस्त हैं और कृषि से वंचित पड़ीं हैं, जिनमें झींगा पालन बहुत लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 1212 एकड़ क्षेत्रफल झींगा पालन अधीन है और 360 से अधिक किसान इस पेशे से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। किसान झींगा पालन अपनाकर बंजर ज़मीनों से 3 से 4 लाख प्रति एकड़ का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। साल 2022-23 के दौरान राज्य में 2400 टन से अधिक झींगे का उत्पादन हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अगले पाँच सालों के दौरान झींगा पेशे को 5000 एकड़ क्षेत्रफल में प्रफुलित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि झींगा पालन को प्रफुल्लित करने के लिए मछली पालन विभाग का एक ट्रेनिंग सैंटर गाँव ईना खेड़ा, ज़िला श्री मुक्तसर साहिब में किसानों को विभिन्न सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस सैंटर से किसान झींगा पालन की मुफ़्त ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। इसके इलावा मिट्टी-पानी के नमूनों की परख सुविधा भी इस सैंटर पर प्रदान की जाती है। झींगा पालन 120 दिनों की गर्मी की ऋतु की फ़सल है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

पंजाब में झींगे के पूंग की स्टाकिंग अप्रैल के महीने में की जाती है और इसकी फ़सल अगस्त महीने में प्राप्त कर ली जाती है। मछली पालन मंत्री ने बताया कि झींगा पालन का राज्य में प्रसार करने के लिए सरकार द्वारा 40 से 60 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी ज़िलों के किसान इस सुविधा का लाभ लेकर इस पेशे की शुरुआत कर सकते हैं और अधिक लाभ कमा सकते हैं।

खांसी के सिरप वाले 55 से ज्यादा प्रोडक्ट हुए बैन

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *