Punjab News: श्री आनन्दपुर साहिब में होला मोहल्ला सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त एंड ज़ीरो वेस्ट टू लेंडफिल के तौर पर मनाए जाने का किया जा रहा प्रयास- डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 421 शब्द|📅 05 Mar 2023

डेली संवाद चंडीगढ़। Punjab News: स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि श्री आनन्दपुर साहिब (ज़िला रोपड़) में होला मोहल्ला महोत्सव 6 से 8 मार्च तक सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त (एसयूपी फ्री) एंड ज़ीरो वेस्ट टू लेंडफिल के तौर पर मनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में स्थानीय निकाय विभाग राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़-सुथरा और प्रदूषण रहित वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि होला मोहल्ला महोत्सव में तकरीबन 40 लाख लोगों के आने की उम्मीद है और 350 से अधिक लंगर लगाए जा रहे हैं। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य राज्य को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त करना, कूड़े का सही प्रबंधन और ज़ीरो वेस्ट टू लेंडफिल के उद्देश्य को प्राप्त करना है।

इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए कूड़े वाली जगह से ही गीला और सुखा कूड़ा अलग-अलग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस गीले और सूखे कूड़े को एम आर एफ मशीनों के द्वारा कम्पोस्ट करके इसकी खाद बनाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त और ज़ीरो वेस्ट लेंडफिल के उद्देश्य को हासिल करने के लिए स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से पूरे मेला क्षेत्र को 8 सैक्टरों में बांटा गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि राज्य के 14 नगर निगमों और नगर कौंसिलों से सैनटरी इंस्पेक्टर, सीवरमैन और सफ़ाई सेवकों की टीमें समेत साजो-समान श्री आनन्दपुर साहिब में होला मोहल्ला के मौके पर साफ़ सफ़ाई के उद्देश्य के सम्मुख तैनात की गई हैं। इसके इलावा उन्होंने कहा कि ग़ैर सरकारी संस्थाओं, कालेजों और स्कूली विद्यार्थियों की 200 वालंटीयर टीमों की तरफ से लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने और ज़ीरो वेस्ट टू लेंडफिल के बारे जागरूक करने का प्रयास भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रात के समय पर और दिन के समय पर अलग-अलग सफ़ाई टीमों की तैनाती की गई हैं। यह सफ़ाई टीमें रात को ही सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग करके एम. आर. एफ मशीनों के द्वारा कम्पोस्ट करेंगी। उन्होंने कहा कि इस मौके पर वेस्टेज़ के साथ फिर तैयार की वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *