Himachal News: मणिकर्ण के गुरुद्वारा साहिब के पास पंजाब से आए युवकों की गुंडागर्दी, तलवारें लहराई, कई गाड़ियां तोड़ी, घरों पर फेंके पत्थर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 471 शब्द|📅 06 Mar 2023

डेली संवाद, मणिकर्ण। Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सिखों के हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। कुल्लू के मणिकर्ण में इन पर्यटकों ने लोगों के घरों पर पत्थर फेंके और तलवारें भी लहराई। पंजाब से आए इन पर्यटकों की गुंडागर्दी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस घटना के बाद जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अब उन हुड़दंगियों को ढूंढ रही है।

Himachal News: मणिकर्ण के गुरुद्वारा साहिब के पास पंजाब से आए युवकों की गुंडागर्दी, तलवारें लहराई, कई गाड़ियां तोड़ी, घरों पर फेंके पत्थर

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दर्जनों पंजाबी टूरिस्ट ने मणिकर्ण के गुरुद्वारा परिसर से लेकर राम मंदिर होते हुए बस स्टैंड तक हुड़दंग मचाया। इस दौरान पांच लोगों को चोटें भी आई है। इतना ही नहीं इन पर्यटकों ने 12 गाड़ियों को पत्थर मारकर शीशे तोड़े क्षतिग्रस्त किया। एक गाड़ी के सभी शीशे तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया। कई घरों पर पत्थर फेंके।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

रविवार रात करीब 12 बजे के आसपास पंजाबी पर्यटकों ने गुंडागर्दी-हुड़दंग बाजी शुरू कर दी। इस घटना के बाद जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस की टीम कुल्लू सदर थाना से हुड़दंगबाजियो की तलाश में रवाना हुई। मामले में पुलिस अब उन हुड़दंगियों को ढूंढ रही है। पत्थरबाजी से कई लोगों के घरों के शीशे टूटे हैं। यही नहीं, रास्ते में जो भी व्यक्ति दिखा, उसकी पिटाई कर दी।

Himachal News: मणिकर्ण के गुरुद्वारा साहिब के पास पंजाब से आए युवकों की गुंडागर्दी, तलवारें लहराई, कई गाड़ियां तोड़ी, घरों पर फेंके पत्थर

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो पंजाब से बाइक में सवार होकर दर्जनों की संख्या में पर्यटक मणिकर्ण गुरुद्वारा सिंह साहिब में दर्शन के लिए आए थे। रविवार रात करीब 12 बजे के आस-पास पंजाबी पर्यटकों ने गुंडागर्दी-हुड़दंगबाजी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

हिमाचल प्रदेश में गुरुद्वारा साहिब मणिकर्ण में हिंसा की खबरों पर पंजाब के डीजीपी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि मणिकर्ण में स्थिति शांतिपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मणिकर्ण साहिब में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है और मैं लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करता हूं। मैंने पंजाब पुलिस से बात की है। कानून बनाए रखने के लिए हिमाचल पुलिस और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *