Punjab Budget Session: पंजाब बजट सत्र में राजा वड़िंग का अलग स्टाइल, विधानसभा पहुंचे बड़ी वारदातों की फोटो लगी टीशर्ट पहनकर

Daily Samvad
3 Min Read
Amarinder Singh Raja Warring
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 06 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Budget Session: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) का आज दूसरा दिन है। बजट सत्र के दौरान आज प्रश्न काल से सदन का कामकाज शुरू हुआ। इसी के साथ ही पंजाब में बीते एक साल में घटी घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इस दौरान राजा वड़िंग एक अलग ही रूप में नजर आए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग विधानसभा में एक ऐसी टी-शर्ट पहन कर आए हैं जिस पर पंजाब के मुद्दों को प्रिंट किया हुआ है। इतना ही नहीं, विधानसभा सेशन के शून्यकाल में सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली धमकी पर भी सवाल खड़ा किया है। मीडिया से सवाल पूछने पर राजा वड़िंग ने कहा कि टी-शर्ट पर जो पंजाब के मुद्दों को प्रिंट किया गया है उन्हें सरकार तक पहुंचाने का यह एक जरिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

PPCC प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट को डालते हुए कहा है- प्रत्येक पंजाबी को लगता है कि राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है, लेकिन पंजाब सरकार तथ्यों की अवहेलना करता रहता है। पंजाब पुलिस अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *