Rajpal Yadav: राजपाल की करोड़ों की संपत्ति क्यों हुई जब्त? इस मामले में जेल भी जा चुके

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति को बैंक ने सीज कर दिया है। यह मामला साल 2012 में रिलीज हुई एक्टर की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म को राजपाल ने डायरेक्ट किया था वहीं उनकी पत्नी राधा यादव (Radha Yadav) इसकी प्रोड्यूसर थीं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

फिल्म के लिए राजपाल ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India) मुंबई की बांद्रा ब्रांच से 5 करोड़ का लोन लिया गया था। अब लोन न चुका पाने के कारण उनकी शाहजहांपुर में सेठ एनक्लेव स्थित करोड़ो की संपत्ति को बैंक ने सीज कर दिया है।

Rajpal made his directorial debut with 'Aata Pata Lapata', released in 2012.
Rajpal made his directorial debut with ‘Aata Pata Lapata’, released in 2012.

प्रॉपर्टी पर बैंक ने लगाया अपना बोर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अधिकारी 2 दिन पहले ही शाहजहांपुर पहुंचे थे। रविवार को राजपाल की प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगा दिया।

Bank
Bank

इसमें लिखा है कि यह संपत्ति सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई की है इस पर किसी तरह का कोई भी खरीद फरोख्त ना की जाए। सोमवार सुबह सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई के अधिकारी इस प्रॉपर्टी पर पहुंचे और इसे सीज कर दिया।

Actor Rajpal Yadav
Actor Rajpal Yadav

जेल में बिताए थे तीन महीने

इससे पहले साल 2018 में भी राजपाल को इस मामले में 3 महीने के लिए जेल जाना पड़ा था। दिल्ली बेस्ड कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स ने राजपाल यादव की कंपनी श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट के खिलाफ सिविल केस फाइल किया था। राजकुमार ने यह लोन साल 2010 में लिया था।

Rajpal Yadav: राजपाल की करोड़ों की संपत्ति क्यों हुई जब्त? इस मामले में जेल भी जा चुके

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *