DIPS: लॉन टैनिस में डिप्स के मयंक ने जिले भर में हासिल किया पहला रैंक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 369 शब्द|📅 06 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। DIPS: खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते डिप्स (DIPS) के खिलाड़ी लगातार नया रिकॉर्ड स्थापित कर रहे है। हाल ही में डिप्स के चेन के स्कूल ब्लूमिंग डेल्स के विद्यार्थी मयंक ने लॉन टैनिस में जिले भर में पहला रैंक हासिल किया है।

प्रिंसिपल वाणी सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 वीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 साल के मयंक ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया टैनिस एसोसिएशन के अनुसार जिले में पहला और पंजाब राज्य भर में दूसरा रैंक हासिल किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

इंडिया लेवल पर अंडर 12 लड़कों में 37 स्थान हासिल किया है। हाल ही में मयंक ने विभिन्न टूर्नामेंट में भी भाग लेकर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। इस जीत पर मयंक को प्रिंसिपल वाणी ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया।

डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना देश सेवा करने के बराबर है। यह युवा खिलाड़ी अपने खेल टेलेंट के माध्यम से देश, स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन करते है। इसलिए डिप्स द्वारा हमेशा विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने स्कूल प्रिंसिपल, छात्रा मयंक और उनके पेरेंट्स को इसके लिए शुभकामनाएं दी और आने भविष्य में भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल तनाव को कम करने और कंसन्ट्रेशन बनाए रखने में मदद करती है।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *