Umesh Pal Murder: Allahabad University का मुस्लिम हॉस्टल हुआ सील, यहां रची गई थी साजिश

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 459 शब्द|📅 06 Mar 2023

डेली संवाद, यूपी। Umesh Pal Murder: यूपी के प्रयागराज में उमेश पाल (Umesh Pal) और उनके दो सरकारी गनर की हत्या के 10 दिन बीत चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ यूपी पुलिस बड़े स्तर पर ऑपरेशन चला रही है। अभी तक पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक शूटर और एक मददगार मारा गया है। साथ ही अतीक एंड गैंग की संपत्ति पर बुलडोजर भी गरज रहा है।

पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के इसी क्रम में Allahabad University के मुस्लिम हॉस्टल को सीज कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स और अधिकारियों की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि हत्याकांड के आरोपियों में से एक सदाकत खान इसी हॉस्टल में रहता था। पुलिस का दावा है कि उमेश पाल की हत्या करने के लिए हॉस्टल के कमरा नंबर-36 में मीटिंग की गई थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

बीते दिनों प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया था, “हत्याकांड की साजिश मुस्लिम हॉस्टल के कमरे में रची गई थी। वारदात में शामिल साजिशकर्ता सदाकत खान पुत्र शस्मशाद खान को यूपी एसटीएफ ने अरेस्ट किया है। वो गाजीपुर का रहने वाला है और एलएलबी का छात्र बताया जा रहा है, जो कि मुस्लिम हॉस्टल में रह रहा था।

उमेश पाल को बड़ी सोच-समझकर मारा गया। बम इसलिए फेंका गया था, ताकि लोग डरकर मौके से भाग जाएं। शूटर ने सीसीटीवी कैमरे के दायरे में आने से बचने की भी कोशिश की थी। गौरतलब है कि 24 फरवरी को उमेश पाल प्रयागराज कोर्ट में गवाही देकर घर लौट रहे थे। साथ में दो गनर थे, लेकिन उमेश पाल इस बात से बेपरवाह थे  कि एक गाड़ी उसका पीछा कर रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

जैसे ही उमेश पाल की कार गली में पहुंचती है और वो कार से नीचे उतरता है। चारों तरफ से गोलियों की बौछार कर दी जाती है उमेश जान बचाने के लिए गली में दौड़े, तब तक उनके गनर भी हमलावरों को जवाब देने के लिए पलटकर गोली चलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये जवाब नाकाफी साबित हुआ।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *