Adani Group: अडानी के करीब सभी शेयरों में बढ़त, अडानी एंटरप्राइजेज 5.45% की तेजी के बाद बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 06 Mar 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Adani Group: अडानी ग्रुप (Adani Group) ने निवेशकों को लगातार मुनाफा हो रहा है। अडानी ग्रुप की कंपनियों के लगभग सभी शेयर आज यानी सोमवार को भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

यह शेयर आज 102.50 अंक (5.45%) की बढ़त के साथ 1,982.00 रुपये पर कारोबार का अंत किया। यह शेयर आज शानदार तेजी के साथ खुला था। आज के कारोबार के दौरान एक समय यह शेयर 2135 रुपये के उच्चतम स्तर और 1855.05 रुपये के न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया था। सोमवार को आई तेजी के बाद बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज का मार्केट कैप बढ़कर 2,26,045.12 करोड़ हो गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

इसके अलावा अडानी ग्रुप के अन्य शेयरों में भी अच्छी तेजी आई है. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन लिमिटेड के शेयर 0.49% फीसदी की तेजी के साथ 688 रुपये पर, अडानी विल्मर 4.99% की तेजी के साथ 439.45 पर, अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 5.00% की तेजी के साथ 781.35 पर, अडानी टोटल गैस 5.00% की तेजी के साथ 820.35 पर, अडानी ग्रीन एनर्जी 4.99% की तेजी के साथ 589.80 पर और एनडीटीवी 5.00% की तेजी के साथ 231.00 रुपये पर बंद हुए।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *