Punjab News: अमृतसर में खालिस्तान के समर्थन में नारे, इस तारीख को पंजाब के Railway Stations पर करेंगे कब्जे

Daily Samvad
2 Min Read
Gurpatwant Singh Pannu
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 07 Mar 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: खालिस्तानी समर्थक सिख फ़ॉर जिस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक और भड़काऊ वीडियो फिर से सामने आया है। एक तरफ केंद्र एवं पंजाब सरकार जी-20 की तैयारियों में जुटा हुआ है वहीं दूसरी ओर कनाडा में बैठे गुरपतवंत सिंह ने आज एक बार फिर अमृतसर के वेरका में खालिस्तान के नारे लगवाए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

यह नारे वेरक बाइपास पर लगवाए गए हैं। नारे लगवाने के साथ ही पन्नू ने देश के गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए धमकी भरी वीडियो भी जारी कर दी है। यह भी कहा है कि जी-20 के दौरान उनके साथ जुड़ी युवा पीढ़ी प्रदर्शन भी करेगी और आने वाले 20 देशों को इस बात से भी अवगत करवाएगी की पंजाब भारत का हिस्सा नहीं बल्कि खालिस्तान है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

पन्नू ने ऐलान किया है कि वे और उसके समर्थक 15-16 मार्च को अमृतसर, जालंधर और लुधियाना रेलवे स्टेशन बंद रखेंगे। इतना ही नहीं, 15-16 मार्च को अमृतसर में होने वाले G20 सम्मेलन में प्रदर्शन भी करेंगे ताकि 20 देशों के नुमाइंदों को पता चल सके कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं। इतना ही नहीं, G20 देशों का पंजाब में नहीं, खालिस्तान में स्वागत है।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *