Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी दलों के नेताओं को दी चुनौती, कहा – कांग्रेस और भाजपा के शासन वाले कई राज्यों से पंजाब बेहतर

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 773 शब्द|📅 07 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य की कानून-व्यवस्था के बारे कांग्रेस और भाजपा नेताओं के भ्रामक बयानों की तीखी आलोचना करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के शासन वाले कई राज्यों के साथ तुलना करने पर पंजाब की स्थिति कहीं बेहतर है।

पंजाब विधान सभा में राज्यपाल के भाषण पर बहस को समेटते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने की जगह कांग्रेस और भाजपा नेताओं को अपनी सरकारों वाले राज्यों के तथ्यों के बारे पता होना चाहिए कि वह कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर पंजाब से कहीं नीचे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था को बरकरार रखेगी और किसी को भी इसके साथ छेड़छाड़ की इजाज़त नहीं दी जायेगी। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार की कोशिशों के साथ पंजाब आने वाले छह महीनों के दौरान हरेक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

रिवायती राजनैतिक पार्टियों के जन-विरोधी स्टैंड के बारे याद करवाते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पार्टियों के नेता गद्दार हैं, जो कभी भी पंजाब और इसके लोगों के वफ़ादार नहीं रहे। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि जिन लोगों ने एस. वाई. एल. समझौते पर दस्तख़त किये थे, उनके हरियाणा में बड़े रिज़ोर्ट हैं, जबकि चाँदी की कस्सी के साथ काम करने वाले आज ख़ुद को पानियों के रक्षक’ कहलवाते हैं।

सीबीआई और ईडी से नहीं डरने वाले

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने संकुचित राजनैतिक हितों की ख़ातिर राज्य के हितों को अनदेखा किया है। भगवंत मान ने कहा कि इसी कारण ही उनको राज्य के लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह लोगों की भलाई के लिए कुछ भी कर सकते हैं और कोई भी रुकावट उनको इस नेक कार्य को पूरा करने से नहीं रोक सकती।

उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार की सी. बी. आई. और इनफोरसमैंट डायरैक्टोरेट ( ई. डी.) के डरावों से डरने वाले नहीं हैं और निर्भय होकर लोगों की सेवा करते रहेंगे। भगवंत मान ने कहा कि किसी भी सूरत में लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग सफल नहीं होने दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

विरोधी पक्ष को आड़े हाथों लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने आज़ादी से पहले के दौर में अंग्रेज़ों के साथ मिलीभुगत करके राज्य के बेकसूर लोगों को गोलियों के साथ मारा और फिर आज़ादी के बाद के दौर में नौजवानों को नशों की गोलियों के साथ बर्बाद किया, वह अब उन पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को सवाल करने का कोई नैतिक हक नहीं क्योंकि यह पंजाब के विरोधी हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोग इन गद्दारों को उनके पंजाब विरोधी पैंतरों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

मुख्यमंत्री ने व्यंग्य कसते हुये कहा कि यह लोग राज्य और इसके लोगों के प्रति कभी भी सहृदय नहीं रहे क्योंकि इन्होंने अपने हितों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी है। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि जब केंद्र सरकार ने काले खेती कानून बनाऐ थे तो इस परिवार ने इन कानूनों के लिए अपनी सहमति दी थी और इस परिवार और इसकी केंद्रीय मंत्री एक मैंबर ने वीडियो संदेश के द्वारा इन कानूनों की तारीफ़ भी की थी। भगवंत मान ने कहा कि जब पूरा पंजाब इन काले कानूनों के खि़लाफ़ हो गया तो इस परिवार ने लोगों को मूर्ख बनाने के लिए अपना पैंतरा बदल लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवायती राजनैतिक पार्टियाँ उनके साथ ईर्ष्या करती हैं क्योंकि उनको यह हज़म नहीं हो रहा कि एक आम घर का पुत्र राज्य को प्रभावशाली ढंग के साथ चला रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने रिवायती राजनैतिक पार्टियों के जन विरोधी और पंजाब विरोधी पैंतरों के कारण उनका सफाया कर दिया है। भगवंत मान ने कहा कि इन पार्टियों के नेता अब लोगों को गुमराह करने के लिए एक दूसरे के साथ सांठ-गाँठ कर रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *