Arun Subramanian: भारतीय मूल के अरुण सुब्रमण्यन होंगे न्यूयॉर्क के पहले दक्षिण एशियाई जज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 08 Mar 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Arun Subramanian: भारतीय मूल के अमेरिकी वकील अरुण सुब्रमण्यन (Arun Subramanian) को राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने न्यूयॉर्क का जिला जज (District Judge) मनोनित कर दिया है। सुब्रमण्यन न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के कोर्ट में सेवा करने वाले पहले दक्षिण एशियाई जज होंगे।

अमेरिका के सीनेट ने मंगलवार (7 मार्च) की शाम को 58-37 मतों से सुब्रमण्यन के नामांकन की पुष्टि की है। सीनेट मेजोरिटी लीडर ने कंफर्मेशन वोट के तुरंत बाद कहा कि उन्होंने अरुण सुब्रमण्यन की न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिला (SDNY) जज के रूप में पुष्टि की है। सुब्रमण्यन ने अपना करियर लोगों के हक की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

वह नागरिक मुकदमेबाजी के हर पहलू से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। सुब्रमण्यन ने 2004 में कोलंबिया लॉ स्कूल से ज्यूरिस डॉक्टर (JD) की पढ़ाई और 2001 में केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी से बीए किया है। वह न्यूयॉर्क में सुजमैन गॉडफ्रे एलएलपी में पार्टनर भी हैं जहां उन्होंने 2007 से काम करना शुरू किया था। उन्होंने सार्वजनिक और निजी संस्थाओं के लिए अब तक एक अरब डॉलर से ज्यादा का भुगतान कराने में मदद की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

अरुण सुब्रमण्यन ने 2006 से 2007 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रूथ बेडर जिन्सबर्ग के लिए कानून क्लर्क के रूप में भी काम किया है। भारतीय मूल के सुब्रमण्यन अब तक बाल पोर्नोग्राफी में तस्करी, सार्वजनिक संस्थाओं में झूठे दावों और कई व्यक्तियों के मामलों को उठा चुके हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *