Gold-Silver: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में भी आई भारी गिरावट

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver: होली के मौके पर सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही चांदी में भी काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। सोने के दाम में 600 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है तो वहीं चांदी के भाव में 2000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही सोना और चांदी फिलहाल सस्ता हो गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 615 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ ही सोने का दाम 55,095 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

वहीं चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत अब 62 हजार रुपये प्रति किलो के करीब आ गई है। चांदी के दाम भी अपने हाई प्राइज से काफी नीचे आ गए हैं। चांदी की कीमत में 2,285 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही चांदी इतना लुढ़ककर 62,025 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *