TVF Web series College Romance: ‘कॉलेज रोमांस’ सीरीज पर FIR के आदेश, अश्लील भाषा को लेकर मचा था बवाल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 473 शब्द|📅 08 Mar 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। TVF Web series College Romance: टीवीएफ की वेब सीरीज़ ‘कॉलेज रोमांस’ (Collage Romance) में इस्तेमाल की गई भाषा को दिल्ली हाई कोर्ट ने अश्लील करार दिया है। कोर्ट ने कहा है कि ऐसी भाषा से नौजवानों का दिमाग भ्रष्ट हो जाएगा।

एफआईआर रद्द करने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये टिप्पणी की। साथ ही अदालत ने एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश देने वाले फैसले को बरकरार रखा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने टीवीएफ मीडिया लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, शो के डायरेक्टर और इसके एक्टर्स के खिलाफ सीरीज़ में अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ इन लोगों ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था, मगर कोर्ट से उन्हें झटका लगा है।

सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि उन्हें अपने चैंबर में इस सीरीज़ के एपिसोड्स को देखने के लिए ईयरफोन का इस्तेमाल करना पड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि इसमें ऐसी अपवित्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है कि आस पास के लोग सुनकर दंग रह जाएंगे।

इस दौरान कोर्ट ने मामले की सुनाई करते हुए केंद्र सरकार से कहा कि वो अश्लील भाषा वाले कंटेंट के खिलाफ अपने नियमों का कड़ाई से पालन कराए। जस्टिस कांता ने कहा कि ये वो भाषा नहीं है जो देश के नौजवान और लोग इस्तेमाल करते हैं और ऐसी भाषा को हमारे देश में आम बोलचाल वाली भाषा नहीं कहा जा सकता। फैसले में कोर्ट ने कहा कि ये सीरीज़ अभी तक यूट्यूब पर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

कोर्ट ने यूट्यूब को मामले में ज़रूरी कदम उठाने के आदेश दिए हैं। जस्टिस कांता की सिंगल बेंच ने अपने फैसले में कहा कि टीवीएफ, शो के डायरेक्टर सिमरप्रीत सिंह और अभिनेता अपूर्व अरोड़ा के खिलाफ धारा 67 और आईटी एक्ट की धारा 67A के तहत कार्रवाई की जाए। हालांकि कोर्ट ने साफ किया कि एफआईआर का आदेश में आरोपियों की गिरफ्तार का आदेश नहीं है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *