PAN-Aadhar Card Link: पैन को आधार से जोड़ने के दो आसान तरीके, जल्दी से समझिए

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 483 शब्द|📅 09 Mar 2023

डेली संवाद चंडीगढ़। PAN-Aadhar Card Link: आधार कार्ड (Aadhar Card) को पैन कार्ड (Pan Card) से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है। 1 अप्रैल 2023 से जो भी पैन कार्ड आधार कार्ड से जुड़े (Pan card Aadhar card link) नहीं होंगे वे निष्क्रिय हो जाएंगे।अगले साल मार्च की अंतिम तारीख से पहले सभी पैन कार्ड धारकों को आधार कार्ड से अपना पैन जोड़ना होगा।

PAN-Aadhar Card Link: पैन को आधार से जोड़ने के दो आसान तरीके, जल्दी से समझिए

हाल ही में आयकर विभाग (Income tax department) ने इस संबंध में एक ट्वीट कर सभी को चेताया है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पैन कार्ड अवैध हो जाएगा। साथ ही इससे जुड़े कई अन्य कार्यों में जैसे लोन, क्रेडिट कार्ड लेना और बैंकिंग से जुड़े कई अन्य कामों में ऐसे लोगों को दिक्कत आएगी। इसलिए अत्यंत आवश्यक है कि पैन कार्ड से आधार को समय पर लिंक करा लिया जाए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

जानकारी के लिए बता दें कि आयकर विभाग समय समय पर पैन कार्ड से आधार को जोड़ने की तारीख जारी करता रहा और उसे आगे भी बढ़ाता रहा लेकिन इसके बावजूद कई लोग ऐसा नहीं कर रहे थे। अब आयकर विभाग ने सख्त फैसला लेते हुए साफ कर दिया है कि अब आधार ने गैर-लिंक पैन कार्ड अमान्य (Invalid Pan cards) हो जाएंगे।

PAN-Aadhar Card Link: पैन को आधार से जोड़ने के दो आसान तरीके, जल्दी से समझिए

पैन कार्ड को आधार से जोड़ने का तरीका

आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने का सबसे आसान तरीका आयकर विभाग की वेबसाइट पर ही दिया गया है। सबसे पहले आयकर विभाग की ईफाइलिंग साइट पर जाएं। वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। यहां पर बाईं तरफ टेबल में क्विक लिंक्स दिया गया है। इसमें जाकर लिंक आधार पर क्लिक करें। एक नया पेज खुल जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

इस पेज पर आपको दो नंबर डालने हैं यानि अपना पैन नंबर और आधार नंबर। इसके बाद दाहिने तरफ नीचे वैलिडेट का बटन दिखेगा जिसे क्लिक करना होगा। अगर आपका नाम, जन्मतिथि और पता आदि सब मैच कर जाता है तब वह ओटीपी के जरिए लिंक का ऑप्शन देगा। जिसके बाद यह हो जाएगा। और यदि किसी भी प्रकार से डाटा मैच नहीं होता है तब किसी कार्ड में करेक्शन करवाना होगा जिसके बाद फिर यही प्रक्रिया पूरी करनी होगी और पैन आधार से जुड़ जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *