Ram Chandra Poudel: रामचंद्र पौडेल बने नेपाल के राष्ट्रपति, सुभाष चंद्र नेमबांग को हराया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 09 Mar 2023

डेली संवाद, नेपाल। Ram Chandra Poudel: नेपाली कांग्रेस के रामचंद्र पौडेल (Ram Chandra Poudel) नेपाल के राष्ट्रपति चुने गए है। नेपाली चुनाव आयुक्त ने बताया कि पौडेल ने 33,802 चुनावी हासिल किए है वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बवांग ने 15518 चुनावी वोट हासिल किए है। पौडेल प्रधानमंत्री प्रचंड के नेतृत्व वाले आठ-दलीय गठबंधन द्वारा समर्थित उम्मीदवार थे, जबकि नेमबांग सीपीएन-यूएमएल से जुड़े थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

पौडेल को राष्ट्रपति पद के चुनाव में समर्थन देने को लेकर उत्पन्न राजनीतिक विवाद के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल ने मौजूदा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था. सीपीएन-यूएमएल नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। इससे पहले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

चुनाव आयोग ने बुधवार को चुनाव की सारी तैयारियों और नतीजों के बारे में जानकारी दी थी। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान ससंसद के ल्होत्से हॉल में हुआ। नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार राम चंद्र पौडेल का मुकाबला सीपीएन-यूएमएल के नेता और उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र नेमबांग से था। नेपाली राष्ट्रपति पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम में तीन बजे तक चला।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *