Jalandhar News: जालंधर नगर निगम का इंस्पैक्टर गिरफ्तार, ड्राफ्ट्समैन वरुण फरार, CLU के लिए 5 लाख मांगी रिश्वत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 11 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पैक्टर रिश्वत के मामले गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही आर्कीटैक्ट को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि ड्राफ्टसमैन फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरों ने मैक्स एसोसिएट्स, रामा मंडी के आर्किटेक्ट राजविंदर सिंह को रिश्वत के मामले में काबू किया। विजीलैंस ब्यूरो के मुताबिक नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग इंस्पैक्टर सुखविंदर शर्मा औऱ ड्राफ्ट्समैन वरुण ने रिश्वत लेकर सीएलयू के नाम पर 5 लाख रुपए वूसले।

विजीलैंस ब्यूरो के मुकाबिक जमीन का इस्तेमाल में बदलाव सर्टिफिकेट जारी करने के बदले 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बिल्डिंग इंस्पैक्टर सुखविंदर शर्मा और आर्किटैक्ट राजविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि इस मामले में नगर निगम का ड्राफ्ट्समैन वरुण फरार हो गया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से उसके 2 प्लॉटों की फाइलों को निपटाने के लिए चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है। जबकि वह प्लॉट चैरिटेबल अस्पताल बनाना चाहता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *