Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, पढ़े

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 11 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुटबैक पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व सीएम के खिलाफ देश के सभी एयरपोर्ट पर लुकआउट सर्कुलर जारी की है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है।

Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, पढ़े

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

लुकआउट नोटिस शुक्रवार को जारी किया गया था। मिली जानकरी के मुताबिक चन्नी को विदेश जाना था लेकिन इससे पहले ही विजिलेंस ने उनके खिलाफ सारे एयरपोर्ट पर नोटिस जारी कर दिया गया जिसके चलते अब चन्नी विदेश नहीं जा पाएंगे। आपको बता दे कि चन्नी पर अपनी निजी समागमों में सरकारी खजाने का इस्तेमाल करने का आरोप है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

वहीं चरणजीत चन्नी का कहना है,’गुरु रविदास के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैं अमेरिका जाना चाहता था लेकिन अगर मैं वहां चला जाऊंगा को ये लोग कहेंगे कि मैं भाग गया, लिहाजा मैंने विदेश जाना कैंसल कर दिया है। मुझे मालूम है कि सरकार मुझे फंसाना चाहती है।’ सीएम भगवंत मान ने विधानसभा सत्र के दौरान चन्नी को चैलेंज किया था कि चन्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार की फाइले हैं और वह विदेश भाग नहीं सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *