UP News: खेल, उद्योग, ढांचागत विकास और सामाजिक सरोकार को नई ऊंचाई देंगे सीएम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 11 Mar 2023

डेली संवाद, गोरखपुर। UP News: दो दिन के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेल, उद्योग, सामाजिक सरोकार और ढांचागत सुविधाओं के विकास के कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर नागरिकों का मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान उनकी मौजूदगी में एक भारी उद्योग का उद्घाटन होगा तो फोरलेन सड़कों की कनेक्टिविटी की सौगात भी मिलेगी।

फोरलेन सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ उपस्थित रहेंगे। रविवार को बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान की मेजबानी में सांसद खेल स्पर्धा का समापन समारोह कौड़ीराम के जीडी इंटर कॉलेज डिघवा में आयोजित है। इसमें खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सानिध्य व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

इसी दिन मुख्यमंत्री गीडा के सेक्टर 23 में अंकुर उद्योग लिमिटेड के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का उद्घाटन कर जनपद के औद्योगिक विकास की तस्वीर में नया रंग भरेंगे। अंकुर उद्योग लिमिटेड के निदेशक निखिल जालान के मुताबिक मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन के सहयोग से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अगले दिन सोमवार को सीएम योगी बक्शीपुर स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यहां उनके हाथों पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। सोमवार को ही वह केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ करीब 5700 करोड़ रुपये की लागत वाली चार की संख्या में फोरलेन सड़कों के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

एनएचएआई की तरफ से आयोजित शिलान्यास समारोह रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में होगा। यहां सीएम और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री के हाथों जंगल कौड़िया-सोनौली, जंगल कौड़िया-जगदीशपुर (गोरखपुर रिंग रोड बाईपास), रामजानकी मार्ग, महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी फोरलेन सड़क की आधारशिला रखेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *