Punjab News: होशियारपुर में बनने वाला नया मेडिकल कॉलेज दोआबे के लिए वरदान सिद्ध होगा: जिम्पा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 377 शब्द|📅 11 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के राजस्व मंत्री और होशियारपुर से विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर में बनने वाले नए मेडिकल कॉलेज के लिए बजट में 412 करोड़ रुपए रखे जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का धन्यवाद किया है। इस कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि होशियारपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद उधम सिंह के नाम पर रखा जाएगा और वह कॉलेज की जगह का नवंबर 2022 में निरीक्षण भी कर चुके हैं। यहाँ से जारी बयान में जिम्पा ने कहा कि दोआबे की धरती पर बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज से पूरे क्षेत्र की सूरत बदलेगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अब विदेशों में नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि इस मेडिकल कॉलेज में उनको मानक चिकित्सीय शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज का निर्माण लगभग 23 एकड़ क्षेत्रफल में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के सुधार की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, परन्तु मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इस ओर विशेष यप से ध्यान दे रही है। जिम्पा ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और साफ़ पानी उनकी सरकार के प्रमुख प्राथमिक क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में की गई बजट वृद्धि से यह बात सिद्ध हो गई है कि पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के सार्थक और सहृदय प्रयास किए जा रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *