Punjab News: पूर्व सांसद के बेटे ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 12 Mar 2023

डेली संवाद, बटाला। Punjab News: बटाला में कांग्रेस के पूर्व सांसद के बेटे ने एक युवक को गोली मार दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को अमृतसर के अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ललित कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने गंभीरता से घटना स्थल पर पहुंचे। 11 मार्च की देर शाम बटाला के मुर्गी मोहल्ला में पूर्व सांसद के बेटे सुरिंदर और तीर्थ राम नामक युवक के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज सुरिंदर ने अपनी रिवाल्वर से तीर्थ राम पर गोली चला दी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

घायल तीर्थ राम को सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। फिलहाल स्थिति गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी ललित कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। वहीं वारदात ए मौके पर मौजूद व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि तीर्थ राम और कांग्रेस के पूर्व सांसद के बेटे सुरिंदर लाडा के बीच मामूली कहासुनी हुई थी।

तभी सुरिंदर ने रिवाल्वर से तीर्थ राम पर गोली चला दी, जो उनके सिर में लगी। इसके बाद सुरेंद्र मौके से फरार हो गया। डीएसपी ललित कुमार ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Video: क्या आप जानते हैं ? आरिफ के सारस की खूबियां क्या हैं ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *