Oscar 2023: RRR ने रचा इतिहास, नाटू-नाटू सॉन्ग ने जीता ऑस्कर, PM मोदी ने दी बधाई

Daily Samvad
3 Min Read
FILM RRR
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 13 Mar 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Oscar 2023: एसएस राजामौली (S. S. Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ (Natu-Natu) ने ऑस्कर 2023 में इतिहास रच दिया है और अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ पूरे देश भी जश्न में डूब गया है। इस गाने को ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया था और इस लिस्ट में शामिल 15 गानों को हराकर ‘नाटू-नाटू’ ने बाजी मार ली।

Oscar 2023: RRR ने रचा इतिहास, नाटू-नाटू सॉन्ग ने जीता ऑस्कर, PM मोदी ने दी बधाई

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

बता दें कि ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाला यह भारत का पहला गाना है. पिछले साल अमेरिका में फिल्म की रिलीज के बाद ‘आरआरआर’ सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ग्लोबल सेंसेशन बन गया। वहीं बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने सबको पीछे छोड़ते हुए अवॉर्ड अपने नाम किया। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के दौरान चैडविक बोसमैन को श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि साल 2020 में बोसमैन का निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

‘नाटू-नाटू’ सॉन्ग एमएम कीरावणी ने कम्पोज किया है और चंद्रबोस ने इसे लिखा है और इस गाने तो जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया है। ये गाना हिंदी में “नाचो नाचो”, तमिल में “नट्टू कूथु” और कन्नड़ में “हल्ली नातु” के रूप में रिलीज किया गया था। इस गाने ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में भी अवॉर्ड जीता था। इससे पहले ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी जीता था।

Video: क्या आप जानते हैं ? आरिफ के सारस की खूबियां क्या हैं ?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *