Land For Job Scam: लालू परिवार को कोर्ट से बड़ी राहत, राबड़ी-मीसा समेत सभी आरोपियों को मिली जमानत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 15 Mar 2023

डेली संवाद, बिहार। Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू यादव (Lalu Yadav) और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू, राबड़ी और मीसा भारती समेत मामले में सभी 16 आरोपियों को जमानत दे दी है। कोर्ट ने 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर बेल दी। इससे पहले लालू, राबड़ी देवी और मीसा भारती राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए इन सभी को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन ली गई थी। इस मामले में सीबीआई ने पिछले साल 18 मई को केस दर्ज किया था। अदालत ने लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को जमानत दे दी है। वहीं सीबीआई ने इसका विरोध भी नहीं किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

यहां हम आपको बता दें कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला (Land For Job Scam) मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कोर्ट में पेशी के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) व्हीलचेयर पर अदालत पहुंचे। साथ में पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) और बड़ी बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) भी पहुंची।

Video: राहुल गांधी के EX MLA दीपक सिंह ने खोल दी बाबा के बुलडोजर की पोल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *