Punjab News: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी ठेका वर्कर्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, दी संघर्ष की चेतावनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 15 Mar 2023

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब रोडवेज/पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के आमंत्रण पर बठिंडा में पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर बठिंडा और होशियारपुर डिपो के बाहर गेट रैली का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पनबस और पीआरटीसी के अनुबंध और आउटसोर्सिंग के कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। हम इसका विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे कई सालों से ठेके पर काम कर रहे हैं। पंजाब सरकार न तो इनकी पुष्टि कर रही है और न ही सरकार द्वारा कोई नई भर्ती की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

जिसकी हमारे द्वारा बार-बार मांग की जा रही है। उनका कहना है कि अगर हमारी मांगों को सरकार ने नहीं माना तो आने वाले दिनों में हम पूरे पंजाब में बसों के पहिए जाम कर देंगे। वहीं, होशियारपुर के प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर सरकार ने हमारी मांगें पूरी नहीं की तो वे सीएम मान के आवास का घेराव करेंगे।

Video: राहुल गांधी के EX MLA दीपक सिंह ने खोल दी बाबा के बुलडोजर की पोल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *