No Fly Zone: अमृतसर में ड्रोन और मानव रहित विमान उड़ाने पर लगा बैन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 16 Mar 2023

डेली संवाद, अमृतसर। No Fly Zone: अमृतसर को नो फ्लाई जोन (No Fly Zone) घोषित किया गया है। यह फैसला जी-20 शिखर सम्मेलन (G2O Summit) के सिलसिले में और विदेशी प्रतिनिधियों के आने-जाने को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। लेकिन यहां हम आपको बता दें कि यह नो फ्लाई जोन भारत और विदेश से आने वाले विमानों के लिए नहीं बल्कि ड्रोन और मानव रहित विमानों के लिए है।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ये आदेश 21 मार्च तक के लिए जारी किए हैं। आपको बता दें कि अमृतसर में जी-20 सम्मेलन के तहत बैठकों का दौर जारी है। अमृतसर में 17 मार्च तक शिक्षा विषयों पर बैठकें चल रही हैं। इसके साथ ही 19-20 मार्च को मजदूरों के मुद्दों पर बैठकें होंगी। इन बैठकों का दौर अमृतसर के खालसा कॉलेज और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में चल रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

वहीं सुरक्षा कारणों से ड्रोन और मानव रहित विमानों के उड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जी-20 दुनिया के 20 देशों का समूह है। जिसमें G-20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *