Punjab News: पंजाब में AAP सरकार ने पूरे किए एक साल, CM मान बोले- चुनाव में जो गारंटियां दी थी हमने उसे पूरा किया

Daily Samvad
6 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 745 शब्द|📅 16 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार आज एक साल की हो गई है। भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार का आज यानि की 16 मार्च 2023 को एक साल पूरा हो गया है। आज सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जनता का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा पंजाब में आम आदमी की सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं। ये सरकार अपने फैसले एसी कमरे में बैठकर नहीं लेती बल्कि जनता के बीच जाकर उनसे पूछ कर लेती है। मान ने कहा कि इस एक साल में हमने तेजी से पंजाब का विकास किया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम उन सभी वादों को पूरा करेंगे जो आपसे चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किए थे। हमने जनता से पूछकर इस सरकार की पॉलिसी बनाई है और आने वाले समय में एक बार फिर से पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है। 70 साल से जो तार उलझ गए हैं उन्हें सुलझाना है और पंजाब को आगे लेकर जाना है।

पंजाब का विकास तेजी के साथ हुआ

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज पंजाबियों द्वारा बनाई गई सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं। एक साल पहले जनता ने हम पर विश्वास जताया और पहली बार इतने बड़े बहुमत से हमें जिताया। उन्होंने कहा कि पहली बार पंजाब की जनता ने किसी तीसरी और नई पार्टी को बहुमत दिया। हम चुनाव प्रचार के दौरान किए वादों को पूरा करने के मार्ग पर अग्रसर हैं।

भगवंत मान ने कहा कि जिस तरह राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार विकास कर रही है। स्कूल से लेकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार विकास कर रही है। ठीक उसी तरह हम पंजाब को चमकाएंगे। हमारी स्पीड तेज है। हमले एक साल में 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। जिसमें 12 लाख से 15 लाख तक लोग ओपीडी का लाभ ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब के शिक्षा का हब बनाने जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हम राज्य को मजबूत करेंगे। 16 नए मेडिकल कॉलेज पंजाब सरकार खोलने जा रही है जिसमें से 3 का शिलान्यास हो गया है। रूस और यूक्रेन के बीच हुई लड़ाई ने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया कि हमें बच्चों के लिए मेडिकल हब बनाना चाहिए ताकि बच्चों को बाहर न जाना पड़े। अब हम इस क्षेत्र के विकास में अग्रसर है।

सीएम भगवंत मान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पंजाबियों की सरकार है, यहां नीतियां जनता से पूछकर बनती है। इस सरकार में फैसले मुख्यमंत्री के आवास पर नहीं होते और न ही एसी कमरे में बैठ कर हम नीति बनाते हैं। हमने किसानों से पूछा कि पानी कब चाहिए..बिजली कब चाहिए.. और उनके जवाब के मुताबिक हमने नीति बनाई। पंजाब का किसान खुश है।

भगवंत मान ने की लोगों से अपील

अंत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आपने इस एक साल में हमारा साथ दिया। एक साल पहले आपने हमें एक उम्मीद की किरण के रूप में चुना था और हम आपकी उस उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं। जितना आपने इस एक साल में हम पर विश्वास बनाए रखा, उसी विश्वास को आगे भी बनाए रखें।

जनता से वादा करते हुए सीएम मान ने कहा कि आने वाले सालों में पंजाब के विकास की ये रफ्तार इससे भी दोगुनी होगी। ईमानदार सरकार ऐसे ही पारदर्शिता के साथ काम करती रहेगी। भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और कानून व्यवस्था दुरुस्त होगी।

पंजाब में AAP के एक साल पूरे, CM मान कहां रहे पास, कहां हुए फेल, देखें क्या बोले भगवंत मान ??

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *