Jalandhar News: जालंधर से शुरू होगी ‘जन राजस्व लोक अदालत’- जिम्पा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 470 शब्द|📅 16 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में अपनी तरह की पहली जन राजस्व लोक अदालत (Jan Maal Lok Adalat) की शुरुआत जालंधर से की जा रही है। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राजस्व विभाग से सम्बन्धित लोगों की मुश्किलों का मौके पर निपटारा करने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राजस्व विभाग की अलग-अलग योजनाओं और दफ्तरों आदि का निरीक्षण भी किया जायेगा। जि़क्रयोग्य है कि इससे पहले जिम्पा ने जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग का जनता दरबार लगाकर नवीन पहल की शुरुआत की थी। जिम्पा ने बताया कि जन राजस्व लोक अदालत 20 मार्च को लगाई जायेगी। इसमें लोगों की समस्याएँ और मुश्किलें सुनकर मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राजस्व विभाग के कामकाज को आसान और लोक हितैषी बनाने के लिए भरपूर कोशिशें कर रही है। राजस्व विभाग के काम को और अधिक सुचारू बनाने के लिए बहुत सारा काम ऑनलाइन किया गया है और भविष्य में इस तरफ़ और पुख़्ता कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जन राजस्व लोक अदालतें पंजाब के अन्य हिस्सों में भी लगाई जाएंगी। जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए ऐलान के मुताबिक लोगों के काम करने के लिए सरकार लोगों के द्वार पर जाएगी। लोगों की समस्याएँ और मुश्किलों का हल समयबद्ध तरीके से निकाला जायेगा और इस मामले में यदि किसी अफसर/कर्मचारी की लापरवाही पाई गई तो उसके खि़लाफ़ सख़्त एक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

जिम्पा ने लोगों से अपील की कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित किसी भी काम को कराने के लिए किसी भी अफ़सर या कर्मचारी को रिश्वत न दी जाए और यदि कोई रिश्वत माँगता है तो इसकी रिपोर्ट तुरंत की जाये। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को तरक्की की बुलन्दियों पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध और वचनबद्ध है।

पंजाब में AAP के एक साल पूरे, CM मान कहां रहे पास, कहां हुए फेल, देखें क्या बोले भगवंत मान ??

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *