Dollar vs Rupee: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंचा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 17 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Dollar vs Rupee: वैश्विक बाजारों के साथ-साथ घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले भारतीय रुपया (Indian Rupees) 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.50 पर मजबूत खुला।

Dollar vs Rupee: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंचा

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

उसके बाद फिर कुछ गिरावट के साथ 82.54 के स्तर पर आ गया। हालांकि, कुछ देर बाद रुपया 25 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.51 पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में यानी गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया (Dollar vs Rupees) 82.76 के स्तर पर बंद हुआ था।

Dollar vs Rupee: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंचा

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कमजोरी या मजबूती की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) 0.28 फीसदी गिरकर 104.12 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.10 प्रतिशत बढ़कर 75.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशक गुरुवार को भी शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने इस दौरान 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं।

जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर DGP का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *