Navjot Singh Sidhu: सजा पूरी होने से पहले रिहा हो सकते हैं नवजोत सिद्धू, इसका मिल सकता है बड़ा फायदा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 17 Mar 2023

डेली संवाद, पटियाला। Navjot Singh Sidhu: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू 9Navjot Singh Sidhu) के एक अप्रैल को रिहा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूरी सजा के दौरान सिद्धू के छुट्टी नहीं लेने से उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इनकी रिहाई 26 जनवरी 2023 को भी होने की उम्मीद थी।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

कैबिनेट को भेजी गई फाइल में उनका नाम नहीं होने के कारण उन्हें रिहा नहीं किया जा सका। गौरतलब है कि सिद्धू को पिछले साल 20 मई को जेल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन अब उन्हें रिहाई के लिए 19 मई, 2023 तक का इंतजार नहीं करना पड़ सकता है। दरअसल, उन्हें इस बात का फायदा मिल रहा है कि उन्होंने अपनी सजा के दौरान पूरे साल कोई छुट्टी नहीं ली।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

साप्ताहिक और अन्य सार्वजनिक अवकाशों में कमी के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्हें एक अप्रैल को रिहा किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक NDPS और संघीन जुर्मों के अलावा एक महीने में सौंपे गए कार्य की प्रगति व कैदियों के आचरण के आधार पर 4 से 5 दिन की छूट दी जाती है। इसके अलावा कुछ सरकारी छुटि्टयों का लाभ भी कैदी को मिलता है।

जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर DGP का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *