Jalandhar News: जालंधर के डीसी का बड़ा एक्शन, 538 लाइसेंस किए रद्द, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 438 शब्द|📅 17 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में गन कल्चर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने शुक्रवार को जिले में 538 असला लाइसेंस रद्द कर दिए है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार व्यक्तियों को जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों की प्रशासन द्वारा समीक्षा की गई थी, जिसके बाद इन लाइसेंसों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

इन 538 लाइसेंसों में से 362 लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया के दौरान नैगेटिव पुलिस रिपोर्ट के कारण रद्द कर दिए गए हैं जबकि शेष 176 लाइसेंस विभिन्न कारणों से रद्द किए गए है। लाइसेंस धारकों की मृत्यु के कारण 101 असला लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। इसी तरह 25 मामलों में लाइसेंसधारी देश छोड़कर विदेश में रहते है, जबकि री-वेरिफ़िकेशन प्रक्रिया के दौरान 50 मामलों में पुलिस रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और यदि कोई अपने लाइसेंसी हथियार का दुरूपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगा दी है, इसलिए अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

बता दे कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में करीब 391 लाइसेंस जिला प्रशासन द्वारा रद्द किए गए थे और लाइसेंसधारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। उन्होंने कहा कि बंदूक रखने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है और इन नियमों का किसी भी तरह का उल्लंघन करने पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जसप्रीत सिंह ने कहा कि राज्य भर में सार्वजनिक आयोजनों, धार्मिक स्थलों, शादियों या अन्य कार्यक्रमों में हथियार ले जाने और प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध है।

जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर DGP का बड़ा खुलासा

https://youtu.be/vAVIZomNCaI
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *