Punjab News: राज्य में लिंग समानता लागू करने के लिए सामाजिक सुरक्षा विभाग नोडल विभाग नामांकित

Daily Samvad
5 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 654 शब्द|📅 17 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में लिंग आधारित असमानता को खत्म करने और संसाधनों की समान बाँट के लिए पहली बार जैंडर बजट पेश किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा विभाग को राज्य की विभिन्न विकास प्रक्रियाओं और योजनाओं में लिंग समानता लागू करने को सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा विभाग को नोडल विभाग नामाकिंत किया गया है।

डा.बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार महिला एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जैंडर बजट के अधीन नए प्रोग्राम व योजनाएं बनाई जाएंगी, जिसमें सामाजिक सुरक्षा व महिलाओं की सुरक्षा के लिए चार विभाग जिनमें बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग, ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग और श्रम विभाग आदि की तरफ से मौजूद बजट अधीन महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

सामाजिक न्याय मंत्री ने कहा कि अभी भी कई क्षेत्रों में लिंग आधारित असमानताएं है, जिन्हें दूर करने की अवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं और प्रोग्राम को ठीक से डिजाइन और लागू किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं को लागू करने और निगरानी करने के लिए और अधिक प्रभावी तरीके और नए समाधान तैयार करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि लिंग आधारित असमानता को खत्म करने और संसाधनों की समान बाँट के लिए जैंडर बजट एक प्रभावशाली साधन है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम लैंगिक असमानताओं को कम करने और लिंग परिवर्तनशील एजेंडे को लागू करने में एक महत्वपूर्ण साधन साबित होगा। डा. बलजीत कौर ने कहा कि जैंडर बजट को चार विभागों में लागू करने के बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य विभागों में इसे लागू करने और निगरानी के लिए एक जैंडर सेल भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जैंडर बजट हर क्षेत्र में सौ-प्रतिशत महिलाओं की विशेष योजनाओं को लागू करता है, जिनमें मुफ्त बस सुविधा, मुफ्त सैनीटरी पैड का प्रावधान, विधवाओं और बेसहारा महिलाओं को वित्तीय सहायता देना शामिल है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगभग 8618.50 करोड़ की योजनाओं के तहत महिलाओं को विभिन्न लाभ दिए जाएगे।उन्होंने कहा कि प्रथम श्रेणी में 100 प्रतिशत महिलाओं को विशेष योजनाओं के तहत चार विभाग की तरफ़ से 2068.73 करोड़ की योजनाए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरी श्रेणी में विभिन्न योजनाओं के तहत महिलाओं को 30 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक लाभ प्रदान किया जाता है, के अधीन लगभग 4991.29 करोड़ की योजनाओं को लागू किया जाएगा।

डा. बलजीत कौर ने आगे कहा कि सरकार ने मौजूदा बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं में लगभग 7,172 करोड़ का बजट प्रदान किया है, जिसमें विधवाओं,बेसहारा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों को वित्तीय सहायता के लिए 5650 करोड़,पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पहुँच योग्य भारत अभियान एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए 175 करोड़ ,497 करोड़ महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा सुविधा एवं 850 पोस्ट मैट्रिक वजीफा योजना आशीर्वाद योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए उपलब्ध किए गए है।

जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर DGP का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *