Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं में 78वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। यह दिवस ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देखरेख में मनाया गया।

Independence day Celebration in various branches of St. Soldier group of Institutions
Independence day Celebration in various branches of St. Soldier group of Institutions

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी स्कूलों के किंडरगार्टन के नन्हे- मुन्नों छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किया और अध्यापकों ने उनमें देशभक्ति का जज्बा भरा।

Independence day Celebration in various branches of St. Soldier group of Institutions
Independence day Celebration in various branches of St. Soldier group of Institutions

नाटक भी प्रस्तुत किया

विद्यार्थियों ने जलियांवाला वाला बाग हत्याकांड की कहानी और एक भारतीय सैनिक और उसके परिवार की भावनाओं पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया।

Independence day Celebration in various branches of St. Soldier group of Institutions
Independence day Celebration in various branches of St. Soldier group of Institutions

विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति देशभक्ति और गर्व का प्रदर्शन भी किया।

Independence day Celebration in various branches of St. Soldier group of Institutions
Independence day Celebration in various branches of St. Soldier group of Institutions

विद्यार्थियों ने देश के जीवंत रंग- हरा, सफेद और केसरिया रंग की पोशाक पहनी हुई थी। उन्होंने 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया।

Independence day Celebration in various branches of St. Soldier group of Institutions
Independence day Celebration in various branches of St. Soldier group of Institutions

स्वतंत्रता बहुत कीमती है

इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के बारे में बताया तथा उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता बहुत कीमती है और इसे बनाए रखना बहुत जरूरी है।

Independence day Celebration in various branches of St. Soldier group of Institutions
Independence day Celebration in various branches of St. Soldier group of Institutions
Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, देखें तस्वीरें

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *