Operation Amritpal: अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब पुलिस के IG सुखचैन सिंह गिल ने किए बड़े खुलासे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 20 Mar 2023

डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: पंजाब में फरार वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल की तलाश अभी तक जारी है। जिसको लेकर आज पंजाब पुलिस के IG सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कांफ्रेंस की, उन्होंने बताया कि अमृतपाल अभी तक फरार है उसको पकड़ने के लिए अलग अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पंजाब में हालात अभी तक नियंत्रण में है। इसी के साथ ही उन्होंने खुलासा करते हुए बताया है कि अमृतपाल सिंह AKF (आनंदपुर खालसा फोर्स) नाम से फौज खड़ी कर रहा था और इस संबंधित कार्रवाई लगातार जारी है। गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के पांच साथियों के खिलाफ एनएसए दर्ज किया गया है और अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद उन पर भी एनएसए दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

जिन पर NSA लगाया गया है उनका नाम दलजीत कल्सी, बसंत, गुरमीत, भगवंत सिंह प्रधानमंत्री , चाचा हरजीत सिंह है। इन पांचो को असम के डिब्रूगढ़ थाने में रखा गया है। इसी के साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह या झूठी खबर पर विश्वास न करें। अभी तक 114 समर्थकों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिसमे 10 हथियार बरामद किए है और 430 जिंदा कारतूस भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

गलत खबर फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चैनलों से बिना तथ्यों के कोई भी खबर न चलाने की अपील की। IG ने बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं। अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है। हरजीत सिंह और अमृतपाल सिंह के ड्राइवर ने जालंधर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद हरजीत सिंह को डिब्रूगढ़ ले जाया गया है।

Video-पंजाब में योगी होते तो नहीं होती मूसेवाला की हत्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *