Punjab News: कृषि नीति के लिए आम लोगों से 31 मार्च तक सुझाव माँगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 383 शब्द|📅 20 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: कृषि प्रधान राज्य पंजाब के किसानों को पेश मुश्किलों के समाधान और कृषि को लाभदायक धंधा बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से पंजाब में पहली बार बनाई जा रही कृषि नीति के लिए आम लोगों से सुझाव माँगे गए हैं।

आज यहाँ जारी प्रैस बयान में कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि किसानी को कर्ज़ मुक्त बनाने और समय की ज़रूरत अनुसार किसानी को नए मार्ग पर चलाने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ़ से कृषि नीति बनाने का फ़ैसला किया गया है। इसी सिलसिले में पंजाब के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री की तरफ से सरकार-किसान मिलनी करवाई गई।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद दीवानी हुई दिल्ली की दो लड़कियां

उन्होंने कहा कि कृषि नीति में किसानों की फीडबैक को शामिल करने के लिए सरकार की तरफ से किसानों, ग्रुप समूहों, सेल्फ हेल्प ग्रुपों, एफ. पी. ओ., किसान एसोसिएशन, एग्रो इंडस्टरियल ऐसोसीएशनज़ के इलावा आम लोगों से 31 मार्च, 2023 तक सुझाव माँगे गए हैं। कृषि मंत्री ने राज्य निवासियों से अपील की है कि वह बढ़-चढ़ कर अपने सुझाव दे जिससे उनको नीति का हिस्सा बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें: कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से दर्जनों लोग दबे

सुझाव देने के लिए मोबाइल नंबर 75080-18998 पर वट्टसऐप या फ़ोन नंबर-0172-2969340 पर कॉल या farmercomm@punjabmail.gov.in पर ईमेल या पंजाब स्टेट फार्मरज़ एंड फार्म वर्करज़ कमीशन, कालकट भवन, एयर पोर्ट चौक, नज़दीक ऐरोसिटी ब्लाक सी, एयरपोर्ट रोड, एस. ए. एस. नगर (मोहाली) पर चिट्ठी पत्र भेजा जा सकता है। उक्त में से किसी भी संपर्क नंबर, ईमेल या पते पर अपनी सुविधा अनुसार सुझाव भेजे जा सकते हैं।

Video-पंजाब में योगी होते तो नहीं होती मूसेवाला की हत्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *